KRIDA NEWS

KRIDA NEWS

बिहार प्रतिभावान खिलाड़ी सम्मान समारोह 4 सितम्बर को, वरीय क्रिकेट प्रशिक्षक एम एस प्रसाद, पवन कुमार, ईशान किशन एवं अभिनव कुमार को बिहार गौरव सम्मान

पटना 02 सितंबर 2023: बिहार भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ की ओर से 4 सितम्बर को प्रतिभावान खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन अटल सभागार में किया गया है। इस सम्मान समारोह में बिहार के 43 खेलों के 160 खिलाड़ियों को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, अंतर्राष्ट्रीय शूटर और विधायक श्रेयसी सिंह सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर वैसे खिलाड़ी भी सम्मानित किये जायेंगे जिन्होंने राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रौशन किया है उन्हें बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

इस आशय की जानकारी देते हुए भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू ने बताया कि इस प्रतिभावान खिलाड़ी सम्मान समारोह में वरीय क्रिकेट प्रशिक्षक और अधिकारी एम एस प्रसाद, पवन कुमार, क्रिकेट खिलाड़ी ईशान किशन और एनआईएस कोच अभिनव कुमार सिंह को बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। सतीश राजू ने बताया कि राज्य के सभी जिलों के 160 खिलाड़ी सम्मानित होंगे जिन्होंने राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर राज्य का मान बढ़ाया है।

सतीश राजू ने कहा की कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, मुख्यअतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा और सम्मानित अतिथि होंगी भाजपा विधायक और अन्तर्राष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह। खेलों में सॉफ्टबॉल, कराटे, महिला व पुरूष क्रिकेट, स्विमिंग, बॉक्सिंग जैसे प्रमुख खेलों के खिलाड़ी शामिल होंगे। खिलाड़ियों के नामों की घोषणा करते हुए सतीश राजू ने कहा कि 4 सितम्बर को अपराह्न 02 बजे से भाजपा कार्यालय स्थित अटल सभागार में सम्मान समारोह आयोजित कीजायेगी। कार्यक्रम के सफ़ल आयोजन हेतू धीरेन्द्र सिन्हा को संयोजक, राजीव रंजन यादव तथा समृद्ध वर्मा को सह संयोजक एवं विकास सिंह को वयवस्था प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार हैः

सूर्या भारद्वाज को नायब स्पोर्ट्स ने क्रिकेट किट किया स्पॉन्सर, बिहार की ओर से अंडर-19 और सीनियर वर्ग में कर चुकी है राज्य का प्रतिनिधित्व

बिहार गौरव सम्मान
श्री अधिकारी एम. एम. प्रसाद जी (वरीय प्रशिक्षक (क्रिकेट))
श्री प्रणव पाण्डेय जी एवं सुचित्रा पाण्डेय (ईशान किशन)
श्री पवन कुमार जी (कोच एवं प्रशिक्षक क्रिकेट)
श्री अभिनव कुमार सिंह (एन. आई. एस. कोच (कबड्डी)

सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों की सूची – 2023
2. दिव्यांग खिलाड़ी : साक्षी (बैडमिंटन), पारसमाणी (स्विमिंग), प्रताप (स्विमिंग), रामनिवास (फुटबॉल),
तारा मधुर (रोलर स्केटिंग)
03. हॉकी : आयुषी कुमारी, मोहम्मद दानिश
4. महिला क्रिकेट : स्वर्णिमा चक्रवर्ती, याशिता सिंह, शिल्पी सेन, शिखा सिंह, अन्नू कुमारी, सौम्या अखौरी, सोनी कुमारी (वैशाली), काजल कुमारी (दरभंगा)
05. महिला फुटबॉल : खुशबु कुमारी, गुड़िया कुमारी, मनीषा कुमारी, प्रियंका कुमारी, सुभी कुमारी, बेबी कुमारी, शिल्पा कुमारी, नीतू कुमारी,
06. आर्चरी : अपर्णा कुमारी, रानी कुमारी, ज्योति कुमारी
07. बास्केटबॉल : अंकित राज, जागृति राज, स्नेहा मिश्रा
08. सॉफ्टबॉल : सियुली कुमारी रंजन, हर्ष वर्धन, पूजा कुमारी, वर्षा सागर
09. बेसबॉल : शुशांत शेखर, प्रमोद कुमार, रिषा कुमारी, आरोही राज, मोनू कुमार
10. कराटे : दिव्या कुमारी, अहाना कुमारी, कौतिक राज, अनिका कुमारी, गार्गी त्रिपाठी, अंकित कुमार
11. हैंडबॉल : विक्की कुमार, प्रियंका कुमारी, स्नेहा सिंह राजपूत
12. गटखा : अंकिता कुमारी, सृष्टि कुमारी, मुकुल कुमार, कन्हैया झा, अदिति कुमारी, अनन्या कुमारी, प्राची कुमारी, गोरख कुमार
13. वॉलीबॉल : सोनल कुमारी, शिल्पी कुमारी, ऋद्धि प्रिया, सौरव, अमन रजक
14. बेसबॉल सॉफ्टबॉल : नीलमणि कुमारी, रश्मि कुमारी
15. लाठी : ओम केशव सिंह कीर्ति, रौशन राज, संजना भारती, सुमन कुमारी, चाँदनी कुमारी, विकास कुमार,
16. जुडो : वैष्णवी कुमारी, अंकेश कुमारी, प्रियंका कुमारी
17. रोलर स्केटिंग : अनन्या कश्यप
18. स्विमिंग : माही स्वेतराज, खुशी कश्यप, अंकित कुमार, ज्ञान गुंजन
19. बॉक्सिंग : अमरजीत आनंद, आयुष राज, साक्षी लोचन, रिमझिम कुमारी
20. बैडमिंटन : तन्वी आर्या, सुलेखा कुमारी, अमन कुमार, सत्यम कुमार
21. टायक्वोंडो : खुशदिल सिंह, अंकित आर्यन, अमीषा पटेल, अभिनव आनंद, सोनम कुमारी बसकी, अमन कुमार, शाहबाज अली, कुमारी संध्या, अभिराज नायक, सौम्या सिन्हा
22. सेपक थ्रू : आरती कुमारी, सनी कुमार, जयवीर सिंह
23. थ्रो बॉल : ज्योति कुमारी, निशांत कुमार
24. फ्लाइंग किक : ज्योति कुमारी, साहिल कुमार, हैप्पी कुमार, अंकिता कुमारी
25. पॉवर लिफ्टिंग : सुधा कुमारी, विकास कुमार
26. स्ट्रेय लिफ्टिंग : ऋषिका राज
27. रग्बी : सुधांशु रंजन, वैष्णवी
28. सॉफ्ट टेनिस : शंकर कुमार, योगिता कुमारी, संजय कुमार
29. बॉल बैडमिंटन : रणबीर कुमार, अनाहिता सिंह
30. टेबल टेनिस : माही गुप्ता, साकेत दास, उज्जवल आनंद
31. कब्बडी : विशाल कुमार, संदीप कुमार, निक्की कुमारी, अंजनी कुमार, आर्यन कुमार, विनय कुमार
32. ड्रैगन बोट : सोनू कुमार वर्मा, दीपक कुमार, नीलू कुमारी
33. स्काय (Sqay) : अंकुश कुमार सिंह , सक्षम सुजीत पाण्डेय, अभिषेक कुमार
34. क्रिकेट (पुरुष) : वरुण राज, मनीष कुमार राय, ऋषभ भरद्वाज, हर्ष राज
35. योंगमुडो : रमता वर्मा, गौरव कुमार, अदनान सउद
36. अर्निश : अनिकेत राज, आशुतोष कुमार, आदर्श राज
37. चेस : कुमार सृजन, पीयूष कुमार मिश्रा, रूद्र नारायण राय, जगत कुमार, देवराज
38. पैरा एथलेटिक्स लॉन्ग जम्प : अभ्युदय शरण
39. पेनचाक सिलाट : सौरव कुमार
40. पंजा कुश्ती : अभिषेक कुमार (वैशाली), प्रमोद कुमार (जहानाबाद), सूरज कुमार सिंह (भोजपुर)
41. टग ऑफ वॉर : नितिन राठौर
42. टेंगसूडो : तुषार कुमार मल्हार, आनंद कुमार यादव, विकाश कुमार, शुभम कुमार, सागर कुमार सिंह
43. लॉन्ग कम्योजर: अभ्युदय शरण
44. डॉस कम्योजर : सुश्री बरखा

Read More

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेट टूर्नामेंट 2023-24 के लिए बिहार की टीम का ट्रायल 30 एवं 1 अक्टूबर को ऊर्जा स्टेडियम में

पटना: ऑल इंडिया सिविल सर्विसेट टूर्नामेंट 2023-24 का आयोजन दिल्ली में 15 से 21 दिसंबर को किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में बिहार सचिवालय क्रिकेट टीम को शामिल किया गया है। बिहार की टीम का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा।

बिहार के सभी जिलों के स्थायी कर्मचारी, जो बिहार सरकार में कार्यकत है वो इस ट्रायल में भाग ले सकते हैं। सचिवालय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के सचिव ने इस ट्रायल के लिए कर्मचारियों के अनुरोध किया है कि वो इस ट्रायल में अवश्य में भाग लें। जिससे बिहार की टीम अच्छी बनेगी।

MADHU PREMIER LEAGUE(MPL)

इस प्रतियोगिता के लिए बिहार की टीम का ट्रायल 30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक पटना के ऊर्जा स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। ट्रायल सुबह 8 बजे से शुरू की जाएगी। सभी से अनुरोध है कि ट्रायल में अवश्य भाग लें।

Read More

डेस्टिनी इंटरनेशनल स्कूल में लगोरी खेल के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई, पटना जिला संयोजक रंजीत राज ने किया खेल का प्रमोशन

लागोरी, जिसे लिंगोचा या पिट्ठू के नाम से भी जाना जाता है, एक पारंपरिक भारतीय आउटडोर खेल है जो सदियों से खेला जाता रहा है। यह एक टीम खेल है जिसमें चपलता, समन्वय और रणनीतिक सोच की आवश्यकता होती है। खेल एक छोटी गेंद और सपाट पत्थरों या लकड़ी के छोटे ब्लॉकों के ढेर के साथ खेला जाता है। पटना के डेस्टिनी इंटरनेशनल स्कूल में लगोरी खेल का प्रमोशन पटना जिला संयोजक रंजीत राज के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर एडिसनल डैरेक्टर अंकित कुमार, राहुल कुमार, शिवम कुमार, सुबुल कुमारी, जानकी कुमारी और सुजल कुमार के द्वारा विद्यालय के बच्चों को लगोरी खेल की बारीकियों से अवगत करवाया गया।

MADHU PREMIER LEAGUE(MPL)

खिलाड़ियों को बताया गया है कि लागोरी का खेल आम तौर पर दो टीमों के बीच खेला जाता है, जिनमें से प्रत्येक में समान संख्या में खिलाड़ी होते हैं। खेल का उद्देश्य पत्थरों या ब्लॉकों के ढेर पर एक गेंद फेंक कर उन्हें नीचे गिराना है, जबकि विरोधी टीम ढेर का बचाव करने और फेंकने वाली टीम के खिलाड़ियों को खत्म करने की कोशिश करती है।

Read More

बिहार स्टेट सब जूनियर / जूनियर बॉक्सिंग टूर्नामेंट में गया ने 8वां स्थान प्राप्त किया, 5 पदक अपने नाम किए

गया जिला बॉक्सिंग टीम ने 5 पदक के साथ 15वां बिहार स्टेट सब जूनियर / जूनियर बॉक्सिंग टूर्नामेंट में 8वां स्थान अर्जित किया। गया जिला के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक प्राप्त किया। गौरव पांडे को 63 कि.ग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं जय सिंह 80 कि.ग्रा में रजत जीतकर अपने जिला का नाम रौशन किया। जबकि नवनीत कुमार ने 48 कि.ग्रा में कांस्य, शौर्य सिन्हा ने 60 कि.ग्रा में कांस्य और बिनित शर्मा ने 67 कि.ग्रा में कांस्य पदक हासिल किया।

खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बाद बॉक्सिंग संघ के सचिव मो फैजान खान ने बताया के गया जिला की टीम ने पहली बार राज्यस्तरीय टूर्नामेंट में भाग लिया है। पहले ही बार में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आने वाले टूर्नामेंटों में गया जिला के खिलाड़ी और अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इन खिलाड़ियों का खेल निखरेगा।

MADHU PREMIER LEAGUE(MPL)

खिलाड़ियों के लिए जिला संघ बहुत सक्रिय तरीके से काम कर रहा है। जिससे खिलाड़ियों को बेहतर मुकाम मिलेगा। संघ के सचिव ने कहा कि आने वाले महीनों में गया दिला में स्कूल स्तरीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट का आयोजन भी गया जिला बॉक्सिंग संघ द्वारा किया जाएगा। जिसकी जानकारी जल्द दी जाएगी।

Read More

लोकेंद्र सिंह कालवी स्मृति खेल सम्मान से सम्मानित हुए खेल जगत की हस्तियां, खेल से समाज में एकता, भाईचार और अनुशासन का होता है विकास

पटना, 23 सितंबर। खेल से न केवल हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है बल्कि यह एक विद्या है जो समाज में एकता, अनुशासन और भाईचारा का पैगाम देती है। खिलाड़ी की न कोई जाति होती है न कोई धर्म। सब एक समान। अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन को सुखमय बनाना चाहता है तो उसे खेल से जुड़ना चाहिए और आप सब खेल हस्तियां तो हमारे नायक हैं। हमें आप पर गर्व है और आज हम आप सबों को सम्मानित करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। ये बातें श्री राजपूत करणी सेना के शीर्ष संस्थापक स्व. लोकेंद्र सिंह कालवी की स्मृति व सेना के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित लोकेंद्र सिंह कालवी स्मृति खेल सम्मान समारोह के अवसर मंचासीन अतिथियों ने कही।

इन सबों ने कहा कि खेल से अब न केवल यश व सम्मान पाया जाता है बल्कि अपने जिंदगी की आर्थिक कमियों को पूरा करता है। अब तो खिलाड़ियों पर उनके बेहतर प्रदर्शन के बाद धनों की वर्षा होती है। इसीलिए हमारी सभी अविभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों को खेल से जोड़े।

राजधानी के कर्पूरी ठाकुर हॉल में आयोजित इस सम्मान समारोह में राज्य के खेल पत्रकारों, खेल प्रोमोटर, महिला व पुरुष क्रिकेटरों के साथ अन्य खेलों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। साथ ही खेल समेत अन्य क्षेत्रों के विकास और सुधार में अपनी भूमिका अदा करने वाले गणमान्य व्यक्तियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इन सबों को श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष अमित सिंह उज्जैन, कुंवर रोहित राजपूत, अश्वनी कुमार सिंह, पुष्पेन्द्र नारायण सिंह, जीवेश सिंह,पंकज सिंह,नेहा सिंह,प्रतिमा शशिकांत सिंह,अमित सिंह उर्फ़ मिंटू सिंह,सुमित कुमार सिंह,मुकेश सिंह, जय सिंह राठौड़,मनजीत सिंह,मूनचुन सिंह चौहान,संजीव सिंह राठौड़, अजय सिंह मरहौर, संजीव सिंह सोलंकीं, अविनाश सिंह, सात्विक सिंह, विशाल सिंह,आदित्य सिंह, रौशन सिंह ने स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम् सप्रेम भेंट कर सम्मानित किया।

MADHU PREMIER LEAGUE(MPL)

इस मौके पर श्री राजपूत करणी सेना के अधयक्ष अमित सिंह उज्जैन ने कहा कि संस्था अपने शीर्ष संस्थापक की स्मृतियों को ताजा रखने के लिए और उनके आदर्शों को पूरा करने इस सम्मान समारोह को सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित की है। श्री राजपूत करणी सेना समाज के हर वर्ग के विकास के लिए दृढ़संकल्पित है। मंच का संचालन उदघोषक मृत्युंजय झा ने किया, जबकि सभी के प्रति आभार संतोष तिवारी ने व्यक्त किया।

इन्हें किया गया सम्मनित
नीजर कुमार पप्पू-लाइफ टाइम अचीवमेंट, आजाद गांधी-समाज सेवी, पवन कुमार (कोच बिहार रणजी ट्रॉफी), अली राशिद (बीसीए पैनल कोच), एमपी वर्मा (सीनियर क्रिकेट कोच), डॉ. कुंदन कुमार (सीनियर स्पोटर्स फीजियो), रौनित नारायण, सौरव चक्रवर्ती (स्पोटर्स प्रमोटर), मोहित श्रीवास्तव (नेशनल साफ्टबॉल बेसबॉल प्लेयर), सुरेश मिश्रा (वरिष्ठ क्रिकेटर व उद्घोषक), अखिलेश शुक्ला (वरिष्ठ क्रिकेट प्रशिक्षक), कृष्णा पटेल (वरिष्ठ क्रिकेट प्रशिक्षक), नीरज कुमार (स्पोटर्स प्रमोटर), रवि गोस्वामी (बीसीए पैनल फिजियो), मृत्युंजय झा (उद्घोषक), अनंत गोस्वामी (युवा समाजसेवी), अमित कुमार (रक्तवीर), हिमांशु हरि (रणजी ट्रॉफी प्लेयर), कुमार रजनीश (रणजी ट्रॉफी प्लेयर), प्रतीक कुमार (युवा अधिवक्ता सह क्रिकेटर), सन्नी कुमार (युवा क्रिकेट कोच), सुयश मधुप (बैडमिंटन प्लेयर), नवीन कुमार (महासचिव, सरदार पटले स्पोटर्स फाउंडेशन), अभिनव कुमार (बीसीसीआई पैनल स्कोरर), ज्योति कुमार (स्पोटर्स प्रमोटर), नवनीत आनंद (स्पोटर्स प्रमोटर), विजय शर्मा (स्पोटर्स प्रमोटर)

महिला खिलाड़ी
शाम्भवी राज (लीगल एडवाइजर, बिहार वीमेंस लीग), कोमल कुमारी (सीनियर स्टेट प्लेयर), स्वर्णिमा चक्रवर्ती (सीनियर महिला क्रिकेटर), सूर्या भारद्वाज (अंडर-19 स्टेट प्लेयर), दीप कुमारी (अंडर-15 स्टेट प्लेयर), पूजा कुमारी (सीनियर स्टेट प्लेयर), सौम्या अखौरी (अंडर-15 क्रिकेटर), अनहिता सिंह (बैडमिंटन प्लेयर)

प्रेस प्रतिनिधि
मो.इशाउद्दीन, अरुण सिंह, आशीष कुमार, आलोक सिंह, धर्मनाथ, अमरनाथ,आशीष गुप्ता, राहुल कुमार, रजी अहमद, शंभूकांत सिन्हा, विकास कुमार, विनीता मिश्रा, निधि तिवारी, वरीय छायाकार वीरेंद्र जी।

Recent Articles

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.